Indian Railways News => Topic started by railgenie on May 14, 2012 - 00:00:47 AM


Title - चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार
Posted by : railgenie on May 14, 2012 - 00:00:47 AM

खड़गपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल खड़गपुर डिवीजन की स्कार्टिग टीम ने हावड़ा कोरापुट एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर रोकने के एक आरोपी को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम गोपाल सेन है। आरोपी झाड़ग्राम का निवासी है। ट्रेन का झाड़ग्राम में स्टापेज नहीं है। आरोपी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया। स्काटिंग टीम के प्रभारी विमल सरकार ने बताया कि मामला नामजद कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए उसे रेलवे सुरक्षा बल खड़गपुर थाना के हवाले कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम 141 के तहत मामला नामजद कर उसका कोर्ट चालान कर दिया गया।