| Indian Railways News => | Topic started by Jitendar on Aug 27, 2013 - 02:57:02 AM |
Title - चूरू-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरेPosted by : Jitendar on Aug 27, 2013 - 02:57:02 AM |
|
|
सोमवार सुबह रींगस के नजदीक चूरू-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक घटना में किसी को चोट की सूचना नहीं है। माना जा रहा है कि बारिश के कारण पटरी के नीचे से मिट्टी के कटाव के कारण हादसा हुआ है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने इसकी जांच प्रारंभ कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डीआरएम वीरेंद्र कुमार सहित रेलवे के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। |