Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 22, 2016 - 19:03:57 PM


Title - चीनी मीडिया - रेल तंत्र को दुरुस्त करने के लिए भारत चाहे तो चीन सी मदद ले सकता है
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 22, 2016 - 19:03:57 PM

चीनी मीडिया का कहना है की भारत को अपने रेल तन्त्र को दुरुस्त अति आवश्यक रूप से जल्द से जल्द करना चाइये| इंदौर पटना के दर्दनाक रेल हादसे के बाद देश में से भी आवाज़ें उठ रही हैं की भारतीय रेल भगवान् भरोसे चल रही है क्योंकि उसी आधारिक संरचना पुरानी और जर्जर हो चुकी है|
कहीं भी कभी भी रेल हादसे हो सकते हैं जो इंदौर पटना रेल हादसे से भी ज्यादा भयावह भी हो सकते हैं| चीनी मीडिया का कहना है चीन भारत के रेल तन्त्र को दुरुस्त करने में उसकी मदद कर सकता है क्योंकि सबसे जरूरी है की सबसे पहले ख़राब रख रखाव से हो रहे हादसों को दूर किया जाये|
इसके बाद इस पूरी संरचना का उन्नयन करना पड़ेगा जिसके लिए जरूरी लोन चीनी बैंक दे सकते हैं| चीनी मीडिया का कहना है की उनके पास विकसित देशों से बेहतर टेक्नोलॉजी है जो उनसे कहीं ज्यादा सस्ती है|
भारत पहले से चीन के साथ रेलवे तकनीक के आदान प्रदान का समझौता कर चुका है जिसकी मदद से चेन्नई से मैसूर के बीच ट्रैन की गति बढ़ने का कार्य चल रहा है| इसके अलावा जापान से बुलेट ट्रेन चलने का करार भी हो चुका है पर सवाल ये उठता है की गति बढ़ने से पहले टूटी हुई पटरियां कैसे ठीक की जाएं जिसका जवाब अभी तक नही मिल पाया है|

-HINDI-