Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 30, 2012 - 21:00:23 PM


Title - चार स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
Posted by : irmafia on Aug 30, 2012 - 21:00:23 PM

गोरखपुर। त्योहारी सीजन में भी यात्रियों को ट्रेेन में सहूलियत मिलेगी। दिल्ली से पूर्वोत्तर राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में आसानी से जगह मिल जाएगी। रेलवे ने चार नई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें कई ट्रेनें साधारण हैं। जिससे सामान्य वर्ग के यात्रियों को फायदा होगा। यह सभी ट्रेनें दो माह के लिए अक्तूबर से नवंबर तक चलेंगी।
गाड़ी संख्या 03125/03126 आनंद विहार टर्मिनल से कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 13 अक्तूबर से 24 नवंबर तक चलेगी। 03113/03114 नई दिल्ली से सियालदह साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल 19 अक्तूबर से 9 नवंबर तक चलेगी। दरभंगा-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच वाया गोरखपुर 15 अक्टूबर से एक दिसंबर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 04023 दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तथा 04024 दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। 04023 दरभंगा-दिल्ली सराय रोहिल्ला 16, 20, 23, 27, 30 अक्टूबर, 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 नवंबर एवं 01 दिसम्बर को दरभंगा से शाम तीन बजे चलेगी। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर से 01.30 बजे चलेगी। नई दिल्ली से 4.25 बजे छूटकर 4.50 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
इसी तरह 04024 दिल्ली सराय रोहिल्ला-दरभंगा 15, 19, 22, 26, 29 अक्टूबर, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 नवंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से 10.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन 12.05 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस गाड़ी में एसएलआर. के दो तथा शयनयान श्रेणी के 14 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे ।