Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 09, 2013 - 15:00:00 PM


Title - चार राजधानी एक्सप्रेस फंसी, भूखे यात्रियों का हंगामा
Posted by : railgenie on Aug 09, 2013 - 15:00:00 PM

गया- मुगलसराय रेल खंड पर नक्सलियों द्वारा ट्रैक उड़ाने से रेल संचालन बाधित हो गया। इसमें चार राजधानी एक्सप्रेस भी फंसी रहीं। यह वीआईपी ट्रेनें 8 से 9 घंटे लेट हो गयीं जिससे यात्रियों को खाना नहीं मिल सका। शनिवार को भूखे यात्रियों ने सेंट्रल स्टेशन पर हंगामा किया।

शुक्रवार रात नक्सलियों द्वारा की गयी वारदात के बाद सियालदह राजधानी, गुवाहाटी राजधानी, भुवनेश्वर और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस को रास्ते में ही रोकना पड़ा। ये वीआईपी ट्रेनें सुबह साढ़े चार से साढ़े पांच बजे के मध्य सेंट्रल स्टेशन आती हैं लेकिन लेट हो गयीं। ट्रेन में खानपान की कोई व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों का धैर्य टूट गया और इन लोगों ने सेंट्रल पर हंगामा किया तो सेंट्रल स्टेशन पर इनके लिये खाने की व्यवस्था की गयी।

कई और ट्रेनें लेट: 2323 हावड़ा एक्सप्रेस 5 घंटे, 2311 कालका मेल 4 घंटे, 2505 एनई 5 घंटे, 2307 हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस 4 घंटे, 2987 सीमांचल एक्सप्रेस 5 घंटे लेट रही जबकि 25 से अधिक ट्रेनें 2 से 3 घंटे तक देरी से आयीं।

-------------

इंसेट..

राजधानी एक्सप्रेस की स्थिति

ø 2301 हावड़ा से नई दिल्ली,यह ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पर सुबह 4.45 बजे आती है लेकिन दोपहर 1.05 बजे आई।

ø 2313 सियालदह से नई दिल्ली, यह ट्रेन सुबह 5.10 बजे सेंट्रल स्टेशन आती है लेकिन दोपहर 1.20 बजे आई।

ø 2423 गुवाहाटी से नई दिल्ली,यह ट्रेन सेंट्रल स्टेशन सुबह 5.05 बजे आती है लेकिन यह ट्रेन दोपहर 1.25 बजे पहुंची।

ø 2823 भुवनेश्वर से नई दिल्ली,यह ट्रेन सुबह 5.20 बजे सेंट्रल स्टेशन आती है लेकिन दोपहर 1.45 बजे आ सकी।