| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Aug 29, 2013 - 05:57:00 AM |
Title - चार जोड़ी ट्रेनें 2 सितम्बर तक चलेंगी अतिरिक्त कोच के साथPosted by : nikhilndls on Aug 29, 2013 - 05:57:00 AM |
|
|
रायपुर | विभिन्न परीक्षाओं के लिए ट्रेनों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अनेक ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोडऩे का फैसला किया है। चार जोड़ी ट्रेनों में 2 सितंबर तक अतिरिक्त कोच को जोड़कर रवाना किया जाएगा। इन ट्रेनों में गेवरा रोड-नागपुर-गेवरा रोड में, नागपुर-बिलासपुर-नागपुर इंटरसिटी में, बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर और बिलासपुर-टाटा पैसेंजर शामिल है। इन सभी अप और डाउन दोनों ही रूट की ट्रेनों में 2-2 सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 12843 पुरी-अहमदाबाद, 22882 भुवनेश्वर-पुणे एक्सप्रेस, 18509 विशाखापट्नम-नांदेड एक्सप्रेस में भी बुधवार से 1 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी की कोच जोड़कर रवाना किया गया। |