Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 14, 2017 - 12:57:22 PM


Title - चलती मालगाड़ी के वैगन का गेट खुला
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 14, 2017 - 12:57:22 PM

गुरुवार को एक और रेल हादसा टल गया | बरेली आ रही मालगाड़ी के एक वैगन का गेट रस्ते में अचानक खुल गया | रामगंगा स्टेशन के पास रेल कर्मियों कि इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया मगर लोको पायलट ने ध्यान नहीं दिया | इसके बाद उन्होंने ये सूचना स्टेशन मास्टर को दी | कैंट स्टेशन पर गाड़ी को रोककर गेट बंद कराया गया | रेलकर्मी समय पर ये जानकरी अधिकारीयों को नहीं देते तो बड़ा हादसा हो सकता था | वैगन का गेट किसी रेलगाड़ी से टकरा जाता तो कोई लोग चोटिल हो सकते थे |
रेल सूत्रों के मुताबिक कासगंज से बरेली होकर लखनऊ जाने वाली मालगाड़ी गुरुवार सुबह कासगंज से रवाना हुई | बदायूं से निकलते ही गाड़ी के वैगन नंबर एसआर - 56822 के बायीं ओर का गेट खुल गया | गेट बार बार वैगन से टकरा रहा था |

-HINDI-