Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 04, 2018 - 12:15:55 PM


Title - चक्रधरपुर रेल मंडल में हिन्दी में आवेदन देने पर ही रेलवे में मिलेगी छुट्टी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 04, 2018 - 12:15:55 PM

हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए चक्रधर पुर मंडल ने नयी पहल की शुरुआत की गयी है | इस क्रम में चक्रधरपुर मंडल के रेल कर्मचारियों को आदेश जारी किये गए हैं की अगर उन्हें विभागीय छुट्टी के लिए आवेदन करना है तो उसे हिंदी में ही लिखकर देना होगा | अंग्रेजी में दिए गए आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे |


दूसरी तरफ हिंदी में कामकाज को बढ़ावा देने के लिए मंडल में कार्मिक और लोको समेत सभी विभागों में हिंदी भाषा का उपयोग करने पर ही जोर दिया जा रहा है | इसके अलावा ऐसे कर्मचारी जो विभागीय कामकाज पूरी तरह से हिंदी में करते हैं उन्हें रेलवे पुरस्कृत करता है | कई अधिकारीयों समेत टाटानगर में कार्यरत बुकिंग क्लर्क को भी पुरस्कार वितरण किये गए हैं | इतना ही नहीं, टिकट निरीक्षक कक्ष में ड्यूटी रोस्टर भी हिंदी में ही बनाये जा रहे हैं | 


हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए विभाग ने अधिकारी तक नियुक्त कर दिए हैं जो विभिन्न स्टेशनों पर जा जाकर कार्क्रम आयोजित करता है | टाटानगर स्टेशन पर हिंदी भाषा के लेखों से भरा पुस्तकालय भी खोला गया है जहाँ समय समय पर कार्यक्रम भी होते हैं | 

-HINDI-