Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 31, 2013 - 19:56:35 PM


Title - चंडीगढ़ तक जाएगी गोवा संपर्क क्रांति
Posted by : puneetmafia on Aug 31, 2013 - 19:56:35 PM

पलपल इंडिया ब्यूरो, मुंबई. मडगांव-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक नवंबर से चंड़ीगढ़ तक जाएगी. कोकण रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वैशाली पतंगे के अनुसार नान मानसून समय सारिणी एक नवंबर के प्रभावी हो रही है, जिसमें गोवा संपर्क क्रांति को चंड़ीगढ़ तक विस्तारित किए जाने का भी समावेश है.

कोकण रेलवे के दुर्गम पहाड़ी रूट को ध्यान में रखते हुए घुमावदार और पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून के दौरान गाडिय़ों को प्रतिबंधित स्पीड (कम रफ्तार) से चलाया जाता है. जिसके कारण कोकण रूट से होकर गुजरने वाली गाडिय़ां का ट्रवेल टाईम बढ़ जाता है. 31 अक्टूबर के बाद गति पर लगे प्रतिंबंध को समाप्त कर दिया जाता है, जिससे गाडिय़ों की रफ्तार बढ़ जाती है. फलत: ट्रवेल टाईम में एक औसतन एक से सवा घंटे की कमी आ जाती है और लोग कम समय में गंतब्य स्थलों पर पहुंच जाते हैं.

नान मानसून समय सारिणी प्रभावी हो जाने के बाद मडगांव से 16.45 बजे रवाना होना वाली कोकण कन्या एक्सप्रेस 18 बजे रवाना होगी. इसी तरह जनशताब्दी , राज्यरानी समेत अन्य गाडिय़ों की समय सारिणी भी एक नवंबर से बदल जाएगी.