Indian Railways News => Topic started by greatindian on Sep 01, 2013 - 02:56:54 AM


Title - चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ के बीच रविवार से स्पेशल ट्रेन
Posted by : greatindian on Sep 01, 2013 - 02:56:54 AM

रेलवे ने चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रविवार से स्पेशल सप्ताहिक 05903/05904 ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे हावड़ा-जम्मूतवी रेलखंड के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
05904 स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ स्टेशन से एक, आठ, 15 और 22 सितंबर को रात 11:15 बजे रवाना होने के बाद डिब्रूगढ़ तीसरे दिन 06:15 बजे पहुंचेगी। जबकि, बरेली जंक्शन पर ट्रेन सुबह 07:05 बजे आएगी। इसी तरह 05903 स्पेशल ट्रेन छह, 13 और 20 सितंबर को डिब्रूगढ़ से सुबह 08:40 बजे रवाना होने के बाद चंडीगढ़ स्टेशन पर तीसरे दिन रात 01:10 बजे आएगी। डिब्रूगढ़ से वापस आनेवाली ट्रेन बरेली जंक्शन पर दूसरे दिन सुबह 07:10 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एक एसी टू, एक एसी थ्री टायर, नौ स्लीपर और चार जनरल कोच होंगे। उत्तर रेल मुख्यालय दिल्ली ने अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, टिनसुकिया, सिमालगारी, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू अलीद्वारपुर, कूच बिहार, किशन गंज, कटिहार, नौगचिया और खगरिया स्टेशनों पर स्टापेज बनाया है।