Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 24, 2017 - 12:39:27 PM


Title - घण्टों विलम्ब से चल रही आगरा - लखनऊ इंटरसिटी आज दोनों तरफ से निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 24, 2017 - 12:39:27 PM

घण्टों विलम्ब से चल रही आगरा इंटरसिटी आज मंगलवार को निरस्त कर दी गयी| यह ट्रेन आगरा से लखनऊ नहीं आएगी और न ही ये लखनऊ से आगरा जाएगी| कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेट लतीफी का सिल सिला जस का तस बना हुआ है|
कोटा- पटना एक्सप्रेस दस घण्टे से ज्यादा विलम्ब रही, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस भी दस घण्टों से ज्यादा विलम्ब रही, अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल सवा छह घण्टे विलम्ब रही, बरौनी - ग्वालियर मेल साढ़े दस घण्टे विलम्ब रही जबकि जम्मू - हावड़ा चौदह घण्टे विलम्ब से पहुंची| शताब्दी एक्सप्रेस भी समय से नहीं चल रही है; जहाँ दिल्ली से आने वाली गाड़ी तीन घण्टे देर से आई वही लखनऊ से जाने वाली गाडी एक गहनता देरी से रवाना हुई|
-HINDI-