Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 21, 2016 - 22:05:53 PM


Title - ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस लिंक एक्सप्रेस कि वजह से लगातार हो रही लेट
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 21, 2016 - 22:05:53 PM

ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस पिछले कुछ दिनों से लगातार विलम्ब से प्रस्थान कर रही है| कारण है झाँसी से आने वाली लिंक एक्सप्रेस जो लगातार लेट ग्वालियर पहुँच रही है| इंटरसिटी एक्सप्रेस में झाँसी से ग्वालियर आने वाली लिंक एक्सप्रेस से चार डब्बे जोड़े जाते हैं तभी इंटरसिटी इंदौर के लियॆ प्रस्थान करती है|
डिब्बे जुड़ने कि वजह सी जबतक लिंक आती नहीं इंटरसिटी जा नहीं सकती जबकि ग्वालियर से ही चलने के कारण इंटरसिटी रोजाना अपने निर्धारित समय पर लग जाती है पर यात्रियों को लिंक का इंतज़ार करना पड़ता है|
सबसे ज्यादा परेशानी ऐसी बोगी के यात्रियों को होना पड़ता है क्योंकि ऐसी बैटरी पर चलने के कारण इसे खोला ही नहीं जाता और यात्रियों को गर्मी में इंतज़ार करना पड़ता है|
लिंक एक्सप्रेस के लेट आने कि वजह उसके ग्वालियर पहुँचने के समय में ही छिपा है| लिंक के शाम सात बजे ग्वालियर पहुचने का समय है वहीँ शताब्दी सात बजकर उनतालीस मिनट और जबलपुर-अटारी शाम छह बजे ग्वालियर पहुँचती है|
इस वजह से ये गाडी झाँसी से ही लेट छूटती है और ग्वालियर आते आते और लेट हो जाती है| लिंक एक्सप्रेस कि सुविधा रेलवे ने यात्रियों कि साहूलियत के लिए बनायीं थी पर अब यए सर दर्द बनती जा रही है|
लिंक एक्सप्रेस हर दिन लेट10 अक्टूबर - 30 मि.11 अक्टूबर - 40 मि.12 अक्टूबर - 1.15 घंटा13 अक्टूबर - 1.10 घंटा14 अक्टूबर - 2.45 घंटे