Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 18, 2012 - 08:00:18 AM


Title - ग्रैंडकार्ड रेलखंड पर ढाई घंटे परिचालन ठप - Jagran Yahoo! India
Posted by : puneetmafia on Aug 18, 2012 - 08:00:18 AM

गया, निज प्रतिनिधि: मानपुर-गया ग्रैंडकार्ड रेलखंड के बीच अप लाइन पर आ रही रोपर मालगाड़ी को अज्ञात अपराधियों द्वारा वैक्यूम कर दिए जाने के कारण शुक्रवार की शाम ग्रैंडकार्ड के अप लाइन पर ढाई घंटे तक परिचालन ठप पड़ गया। इस मालगाड़ी के अटक जाने के कारण इसके पीछे चल रही रेलमंत्री मुकुल राय की पसंदीदा ट्रेन 12273 अप कोलकाता-नई दिल्ली दुरांतो एक्सप्रेस मानपुर स्टेशन पर शाम करीब 6:30 बजे से रुकी रही। वहीं इस ट्रेन के पीछे-पीछे चल रही 12366 डाउन रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस बंधुआ स्टेशन को पार करने के बाद मानपुर जंक्शन के पहले रुकी गई। इस घटना को लेकर जहां रेलयात्री परेशान थे। वहीं रेल प्रशासन भी हलकान रहा। स्टेशन प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि मानपुर व गया जंक्शन के बीच छोटी रेल पुल के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा उक्त मालगाड़ी को वैक्यूम कर रोक दिया गया। जिसके कारण दो बोगी के बीच का ज्वाइंट बुरी तरह से फंस गया था। जिसे ठीक कराने के लिए यहां से टीएक्सआर को भेजा गया। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे मालगाड़ी घटनास्थल से खुली। इसके बाद परिचालन सामान्य हुआ।