Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jul 28, 2012 - 15:19:14 PM


Title - गौरीगंज में बहाल हो रेल सुविधायें
Posted by : RailXpert on Jul 28, 2012 - 15:19:14 PM

अमेठी, कार्यालय संवाददाता:आरटीआई टास्क फोर्स ने रेल मंत्री मुकुल राय को पत्र भेजकर रेलवे स्टेशन गौरीगंज पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। सदस्यों ने मांगों पर डेढ़ माह के भीतर विचार न किए जाने पर रेल रोकने की धमकी भी दी है।

आरटीआई टास्क फोर्स के जिला चेयरमैन राजेंद्र मिश्र पिछले कई महीनों से मुख्यालय के रेलवे स्टेशन की बदहाली को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। गुरुवार को श्री मिश्र ने अपनी मांगों को लेकर एक पत्र रेल मंत्री मुकुल राय को प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि पत्र में रिजर्वेशन काउंटर अलग किए जाने, बरेली मुगल सराय पैसेंजर को विंध्याचल तक चलाए जाने एवं स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग रेल मंत्री से की गई है। मांग पत्र का सोंगरा, अन्नी बैजल ग्राम पंचायत प्रधान सहित प्रमुख शिवकली देवी ने भी समर्थन किया है।