Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 07, 2018 - 13:15:51 PM


Title - गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर होगा पूरा महिला स्टाफ
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 07, 2018 - 13:15:51 PM

आठ मार्च से गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के पूरे स्टाफ में केवल महिलाएं ही होंगी | देश में इस तरह ये दूसरा प्रयास है | महिलाओं में प्रशासनिक क्षमता, व्यक्तित्व विकास और आत्मविकास बढ़ाने के लिए यह अनूठा प्रयोग होने जा रहा है | इसके तहत रेलवे प्रशासन ने गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन को चुना गया है | जरूरत के हिसाब से महिलाओं को चिन्हित कर लिया गया है | सुरक्षा के लिहाज से स्टेशन पर महिला थाना स्थापित कर लिया गया है |


गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन प्रदेश में पहला स्टेशन होगा जहाँ पूरा स्टाफ महिलाओं का होगा जबकि देश में ये मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन के बाद दूसरा रेलवे स्टेशन होगा |

-HINDI-