Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 29, 2017 - 12:34:50 PM


Title - गोला - रोड मूरी में हो सकता था हादसा, 20 कि बजाय सामान्य गति से दौड़ी ट्रेनें
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 29, 2017 - 12:34:50 PM

रांची रेल मंडल में भी मुजफ्फरनगर रेल दुर्घटना की कहानी दोहराई जा सकती थी | गोला रोड - मूरी के बीच ट्रैक पर काम चल रहा है | जहाँ काम होता है गाड़ी धीमी गति से चलाने का कॉशन आर्डर स्टेशन मास्टर द्वारा मिलता है | इसमें 20 किमी कि रफ़्तार सीमा अर्थात अति संवेदनशील स्थिति | मगर 26 अगस्त को इस मार्ग पर ट्रेनें 20 कि बजाय अपनी ही गति से दौड़ती रहीं | दरअसल स्टेशन मास्टर ने छह के बदले सिर्फ तीन कॉशन आर्डर जारी किया था | इस रूट के तीन हिस्सों में गति को लेकर सावधानी बरतनी थी | इसी तरह की चूक के कारण मुजफ्फरनगर में दुर्घटना हुई थी जिसमे दर्जनों लोग मरे गए थे | गोला रोड - मूरी रूट के ट्रेन चालक की ट्रैक बोर्ड पर नजर पड़ी और आनन - फानन में ब्रेक लगाकर ट्रेन की गति धीमी की जाती रही | 
लोको पायलट को स्टेशन मास्टर की चूक का एहसास तब हुआ जब उसकी नजर ट्रैक के किनारे सिग्न बॉर्डपर पड़ी जिसमे गति सीमा दर्शाई गयी थी | ये मामला तब सामने आया जब मालगाड़ी के लोको पायलट में मूरी के क्रू लॉबी में इसकी शिकायत की | 26 अगस्त को ये घटना मालगाड़ी 27964 के साथ हुई जिसकी जानकारी सोमवार को रेलवे पदाधिकारियों के पास पहुंची | 
ये हाल तब है जब उत्तर प्रदेश में रेल दुर्घटना के बाद सुरक्षित परिचालन को लेकर बैठक हुई थी | 

-HINDI-