Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 17, 2016 - 11:38:15 AM


Title - गोरखपुर स्टेशन पर आ गई हमसफ़र ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 17, 2016 - 11:38:15 AM

बहुप्रिक्षित हमसफ़र ट्रेन आखिरकार गोरखपुर आ ही गयी| मंगलवार देर रात हमसफ़र ट्रेन की रैक का अवलोकन रेल अधिकारियो ने किया| हमसफ़र के नए डिब्बों में दी गयी सुविधाओं को देखकर अधिकारियों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा की इस ट्रेन में मेट्रो ट्रेन जैसी सुविधा दी गयी है| ये ट्रेन गोरखपुर से दिल्ली के आनंदविहार के बीच चलाई जाएगी|
रेलवे विभाग के लोगों का कहना है की इस ट्रेन को चलने की हरी झंडी 25  या 26  नवंबर को मिल सकती है|
इस ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं हैं -
- इस ट्रैन में जीपीएस आधारित यात्री सूचना तंत्र के साथ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं|
- डिस्प्लेबोर्ड पर यात्रियों को अगले स्टेशन की सूचना मिलेगी|
-  प्रत्येक बर्थ के साथ मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट रहेगा|
- वातानुकूलित बोगी की ऊपर की बर्थ के लिए आरामदायक हेडरेस्ट दिया गया है|
- दृष्टिबाधित यात्रियों को ब्रेल लिपि में दी जाएंगी आवश्यक जानकारियां।
- लिकमेन हॉफमेन बुश (एलएचबी) तकनीक से बनाए गए हैं कोच।