Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 22, 2017 - 17:57:09 PM


Title - गोरखपुर - यशवंतपुर - गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में अब एलएचबी डिब्बे
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 22, 2017 - 17:57:09 PM

गोरखपुर - यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के पुराने डिब्बे हटाकर एलएचबी डिब्बे लगा दिए जाएंगे| जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर - यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 मार्च से एलएचबी डिब्बों के साथ चलेगी और गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर - गोरखपुर 23 मार्च से एलएचबी डिब्बों के साथ चलेगी|
एलएचबी डिब्बों के साथ इस गाड़ी में 22 डिब्बे होंगे जिनमे तीन एसी द्वितीय श्रेणी के छह एसी तृतीय श्रेणी के, सात द्वितीय श्रेणी शयनयान के, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो ब्रेक यान सह जनरेटर कार होगा |

-HINDI-