Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 19, 2017 - 11:55:14 AM


Title - गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाडी अब बेतिया तक चलाई जाएगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 19, 2017 - 11:55:14 AM

गोरखपुर-नरकटियागंज के बीच परिचालित सवारी गाड़ी को बेतिया तक विस्तारित किया जा रहा है| यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने  सुबह नरकटियागंज पहुंचने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55042 को बेतिया तक चलने का निर्णय ले लिया है| इस गाडी के विस्तार के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी अनुरोध किया गया था|

विस्तार के कारण ट्रेन के समय में मामूली बदलाव किये गए हैं | नए समय के अनुसार 55042 सवारी गाडी गोरखपुर से प्रतिदिन सुबह 2:40 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए सुबह 6:55 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

नरकटियागंज से ये गाडी पांच मिनट रुकने के बाद बेतिया के लिए रवाना हो जाएगी जहाँ ये 8:10 बजे पहुंचेगी|

बेतिया से गोरखपुर के लिए 55079 सवारी गाडी बनकर 8:40 बजे रवाना होगी और नरकटियागंज साढ़े नौ बजे पहुंचेगी|

ये विस्तार 21 मार्च से लागू हो जाएगा|

-HINDI-