Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 12, 2018 - 21:53:06 PM


Title - गोरखपुर - दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का सफर नहीं आ रहा यात्रियों को रास
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 12, 2018 - 21:53:06 PM

हमसफर एक्सप्रेस का सफर यात्रियों को नहीं रास आ रहा है | आधुनिक डिब्बों वाली इस ट्रेन का किराया अधिक देने के बाद भी यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं | एक तो ये ट्रेन शुरुआत से ही विलम्ब चल रही है, ऊपर से असुविधाएं और परेशान कर रही हैं | पैंट्रीकार नहीं होने से खाने - पीने की दिक्कत होती है | रास्ते में साइडिंग वेंडिंग के वेंडर चढ़ते हैं, लेकिन मनमाना दाम वसूलते हैं | खाने के सामान भी गुणवत्तायुक्त नहीं होते हैं | बोगियों में कॉफ़ी मशीन लगी हैं लेकिन वो चलती नहीं हैं | बोगियों में जानकारी देने वाले डिस्प्ले बोर्ड लेकिन उसपर भी जानकारी सही नहीं मिलती है | बायो टॉयलेट में भी गंदगी पसरी रहती हैं | 
रेलवे बोर्ड ने इसे अब प्रति दिन चलने का निर्णय ले लिया है जिससे इसकी स्थिति और ख़राब हो जाएगी | वैसे भी अतिरिक्त किराया और असुविधाओं के चलते इस ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं मिलते |

-HINDI-