Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 11, 2017 - 11:46:08 AM


Title - गोरखपुर - अनादविहार हमसफ़र नहीं दे पा रही यात्रियों को सुविधा
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 11, 2017 - 11:46:08 AM

नयी सुविधाजनक ट्रेन चलने के बाद भी दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है| गोरखपुर से आनंदविहार के बीच चल रही हमसफ़र ट्रेन रोजाना लेट हो रही है| एक तो किराया अधिक और ऊपर से न्यूनतम सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है| यात्री पानी के लिए भी तरस जा रहे हैं|
देश की पहली हमसफ़र ट्रेन 16 दिसंबर 2016 से गोरखपुर से आनंदविहार के बीच चल रही है| 12595 हमसफ़र ट्रेन गोरखपुर से मंगलवार और बस्ती - गोंडा - लखनऊ - कानपुर के रास्ते जाती है| जबकी 12571 हमसफ़र ट्रेन गोरखपुर से रविवार को बढ़नी - बस्ती - गोंडा - लखनऊ और कानपुर के रास्ते जाती है| 
सामान्य एक्सप्रेस का दिल्ली का एसी थर्ड का किराया करीब ग्यारह से रूपए है वहीँ हमसफ़र में 1850  रूपए है जिसका असर रेलवे की आय पर पड़ रहा है | रविवार को गोरखपुर से आनंदविहार चार घंटे विलम्ब से पहुंची| लखनऊ और कानपुर ही ये गाडी साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची थी| 
ट्रेन में साफ़ सफाई ढंग से नहीं रहती है, पानी कि भी परेशानी आ जाती है और पैंट्रीकार ना होने कि वजह से नाश्ता भी ढंग से नहीं मिला| 

-HINDI-