Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 22, 2013 - 14:57:24 PM


Title - गोमती एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारपीट
Posted by : eabhi200k on Aug 22, 2013 - 14:57:24 PM

गोमती एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारपीट

कानपुर। गोमती एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दो बार चेनपुलिंग करके ट्रेन को रोका। पुलिस ने टिकट धारक को सीट खाली करवा दी। तब जाकर ट्रेन निर्धारित समय से आधा घंटे बाद रवाना हुई। बुधवार सुबह 6:50 बजे गोमती एक्सप्रेस सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर आई। तभी डी-12 कोच की सीट नंबर 74 पर राकेश और उनका परिवार बैठने को चढ़ा। पर इस सीट पर पहले से ही दैनिक यात्री जमे थे। राकेश ने टिकट दिखाया फिर भी दैनिक यात्री सीट से नहीं हटे। इस बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और इसके बाद मारपीट होने लगी। टीटी के मौके पर नहीं पहुंचने पर ट्रेन चलते ही राकेश ने चेनपुलिंग करवा दी। ट्रेन चली तो फिर चेनपुलिंग हुई। इसके बाद टीटी और पुलिस मौके पर गई और जबरन सीट घेरे बैठे यात्रियों को हटवाया। तब जाकर ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे रवाना हुई।
•कई रूटों पर यात्री लोड बढ़ने से आवागमन में हुई दिक्कत