Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 19, 2013 - 14:58:13 PM


Title - गोंडा इंटरसिटी रही रद, कई ट्रेनों के मार्ग बदले
Posted by : eabhi200k on Aug 19, 2013 - 14:58:13 PM

वाराणसी : उत्तर रेलवे के वाराणसी फैजाबाद सेक्शन में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने सहित रेल पटरियों के क्षतिग्रस्त होने के चलते रविवार को भी वाराणसी से गोण्डा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। उस मार्ग से गुजरने वाली दूसरी ट्रेनों को दूसरे रास्ते से कैंट स्टेशन लाया गया।

स्टेशन उपाधीक्षक कैंट यूपी सिंह ने बताया कि रेलमार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण रेलवे कन्ट्रोल लखनऊ के निर्देश पर इंदौर-पटना एक्सप्रेस, जोधपुर से कैंट आने वाली मरुधर एक्सप्रेस, बरेली से कैंट आने वाली बरेली एक्सप्रेस को फैजाबाद, सुल्तानपुर, जफराबाद होकर कैंट लाया गया। इसी क्रम में धनबाद से फिरोजपुर को जाने वाली किसान एक्सप्रेस को जफराबाद, सुल्तानपुर, फैजाबाद होकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेनों को भी मार्ग बदलकर चलाया गया। मार्ग परिवर्तन कर संचालन किये जाने से ट्रेनों के विलम्ब से यात्रियों को काफी परेशानी की सामाना करना पड़ा।