Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 29, 2017 - 12:04:23 PM


Title - गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव डबरा किया गया
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 29, 2017 - 12:04:23 PM

यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव रविवार 29 जनवरी से डबरा भी कर दिया है| यह ठहराव अभी छह माह के लिए प्रायौगिक तौर पर किया गया है| अभी तक गोंडवाना एक्सप्रेस ग्वालियर के बाद सीधे झाँसी ही रुकती थी |
वहीं कोहरे के चलते एक महीने से रद्द चल रही ग्वालियर-आगरा शटल पैसेंजर 1 फरवरी से फिर चलेगी । इससे उन यात्रियों को खासी राहत मिलेगी जो प्रतिदिन आते जाते हैं|
-HINDI-