Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 22, 2013 - 08:57:40 AM


Title - गैरजिम्मेदाराना है रेल राज्य मंत्री का बयान : नीतीश
Posted by : irmafia on Aug 22, 2013 - 08:57:40 AM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी के इस बयान को गैर जिम्मेदाराना कहा है कि 'धमारा रेल हादसे के लिए राज्य प्रशासन जिम्मेदार है। बिहार से हाल के वर्षो में तीन रेलमंत्री (नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, लालू प्रसाद) हुए। ऐसे में धमारा स्टेशन का विकास क्यों नहीं हुआ, सड़क क्यों नहीं बनी?' मुख्यमंत्री ने कहा-यह काफी गैरजिम्मेदाराना बयान है। मुख्यमंत्री, बुधवार को राज्यस्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक में भाग लेकर लौटने के क्रम में यहां संवाददाताओं से बात कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा इस तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान देकर रेल राज्य मंत्री ने खुद को मूर्ख बनाया है। ध्यान रहे कि हादसे के दिन मुख्यमंत्री ने यह कहा था कि राज्य प्रशासन की ओर से इस हादसे में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। उन्होंने रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे से मृतकों के परिजनों के लिए अधिक मुआवजे की बात की। लेकिन रेल राज्यमंत्री ने दुर्घटना का दोष राज्य सरकार पर मढ़ते हुए मंगलवार को कहा कि रेलवे के साथ स्थानीय प्रशासन का किसी तरह का समन्वय नहीं था।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने रेलवे को इस संबंध में एलर्ट नहीं किया था कि कात्यायिनी स्थान मेले की वजह से धमारा घाट में अधिक भीड़ होगी। अगर इस संबंध में कोई एलर्ट रहता तो एहतियात में कुछ उपाय किए जा सकते थे और दुर्घटना नहीं होती। उन्होंने ग्रामीण सड़क के मामले में राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्र द्वारा राज्य सरकार को काफी फंड दिया जाता है, जिसका उपयोग कर इस सुदूर इलाके में सड़क बनाया जा सकता था।