Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 29, 2012 - 15:19:52 PM


Title - गेट मीटिंग में आईआरटीएसए ने मांगा रात्रि भत्ता
Posted by : irmafia on Jul 29, 2012 - 15:19:52 PM

-गेट मीटिंग कर नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सीडब्ल्यूएम को सौंपा
**********
जमालपुर (मुंगेर)  : इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को कारखाना गेट संख्या एक पर पीएन मिश्रा की अध्यक्षता में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मौके पर जेई व सुपरवाइजर को इंसेंटिव, एलाउंस व रात्रि भत्ता देने व स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। मीटिंग को संबोधित करते हुए शाखा सचिव लाल साहब व संयुक्त सचिव विजय कुमार मंडल ने कहा कि छठा वेतन आयोग द्वारा जेई, एसएसई के ग्रेड पे को 4800 और 5400 करने की स्वीकृति मिलनी चाहिए। साथ ही इंसेंटिव, एलाउंस, रात्रि भत्ता का भुगतान शीघ्र करने संबंधी मांगों पर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे पीएन मिश्रा ने कहा कि आइआरटीएसए कर्मी के कारण कारखाना दिन-प्रतिदिन सफलता की नई सीढ़ी चढ़ रहा है। इसके बाद भी जेई व एसएसई के मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। जबकि एसोसिएशन रेल प्रशासन को विश्वास दिलाती है कि भविष्य में जो भी कार्यभार कारखाना को मिलेगा, उसे गुणवत्ता पूर्ण विश्वसनीयता के साथ समयानुसार पूरा किया जाएगा। गेट मीटिंग के अंत में नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सीडब्ल्यूएम अनिमेष कुमार सिन्हा को सौंपा गया। इस मौके पर अध्यक्ष सीएन चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष उदय राज सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष फणीन्द्र कुमार, फौरन सिंह सहित कारखाना के तमाम टेक्निकल सुपरवाइजर थे।