Indian Railways News => Topic started by greatindian on Oct 22, 2012 - 12:30:24 PM


Title - गुवाहाटी से दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन
Posted by : greatindian on Oct 22, 2012 - 12:30:24 PM

गुवाहाटी से दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन
•सिटी रिपोर्टर
गोरखपुर। दशहरा और दीपावली में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गुवाहाटी से दिल्ली के बीच वाया गोरखपुर 22 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी और तृतीय श्रेणी के एक-एक कोच, शयनयान श्रेणी के सात, साधारण श्रेणी के तीन, एसएलआर के दो कोच लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एसपी मिश्रा ने बताया कि स्पेशल ट्रेन दिल्ली से गुवाहाटी के बीच दिल्ली से प्रत्येक सोमवार 22, 29 अक्टूबर, 5, 12, 19, 26 नवंबर को शाम 3.05 बजे चलेगी। दूसरे दिन भोर में 4.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और यहां से 4.55 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 5.05 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इस तरह वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार 24, 31 अक्टूबर, 7, 14, 21,28 नवंबर को गुवाहाटी से रात 11.25 बजे चलेगी। दूसरे दिन रात 10.15 बजे वाया गोरखपुर होते हुए अगले दिन 12.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।