Indian Railways News => Topic started by greatindian on Sep 02, 2012 - 21:00:18 PM


Title - गुर्जर आंदोलन संबंधी बैठकों के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Posted by : greatindian on Sep 02, 2012 - 21:00:18 PM

कोटा | गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर हो रही बैठकों को देखते हुए कोटा रेल प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके लिए रेल प्रशासन ने रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) की टुकड़ी मांगी है। यह टुकड़ी रविवार तक कोटा पहुंच जाएगी।

आरपीएफ के सहायक कमाण्डेंट विजय लक्ष्मण राउत ने बताया कि गुर्जरों आंदोलन की तैयारियों के संबंध में आए दिन की जा रही बैठक पर आरपीएफ नजर रखे हुए है। इससे निपटने के लिए रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स की टुकड़ी मांगी गई है। इस टुकड़ी में लगभग 70-80 जवान होंगे। टुकड़ी के सदस्य ठाकुरली महाराष्ट्र से रविवार को कोटा पहुंच जाएंगे। इसी प्रकार पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल व जबलपुर से लगभग 50 आरपीएफ जवान भी आएंगे। कोटा मंडल से लगभग 100 आरपीएफ जवान भेजे जाएंगे। इन सभी को कोटा मंडल के हिण्डौन सिटी, श्री महावीर जी, बयाना रेलवे स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा। आरपीएफ के सतर्कता विभाग को भी सतर्क किया गया है। दो दिन पहले भी गुर्जर समाज की बैठक हुई थी, जिसमें आंदोलन पर चर्चा की गई थी।