Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 15, 2017 - 12:14:57 PM


Title - गाजीपुर से मुंबई के लिए नई ट्रेन 20 अप्रैल से
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 15, 2017 - 12:14:57 PM

रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर वासियों को एक और नई ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं | सिटी रेलवे स्टेशन से अब मुंबई के लिए नई ट्रेन चलाई जाएगी | मनोज सिन्हा स्वयं इस ट्रेन को 20 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में हरी झंडी दिखाकर मुंबई के लिए रवाना करेंगे|
उन्होंने शुक्रवार को देवकली ब्लॉक के रसूलपुर कोलवर में शुक्रवार को आयोजित आंबेडकर जयंती व भाजपा के समरसता भोज समारोह में इस नई ट्रेन के संचालन की घोषणा की | साथ ही देवकली में अब तक किसी राष्ट्रीय बैंक की शाखा नहीं होने की समस्या को जल्द ही करने की बात कही | उन्होंने 20 अप्रैल को यहाँ बैंक की शाखा खोले जाने की तिथि की भी घोषणा करने को कहा | उनके इन घोषणा का क्षेत्र की जनता ने स्वागत किया है | 

-HINDI-