Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 07, 2018 - 13:36:56 PM


Title - गाजीपुर में गुवाहाटी - ओखा एक्सप्रेस के डिब्बे हुए अलग
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 07, 2018 - 13:36:56 PM

दानापुर मंडल के दरौली रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गयी जब अप लूप लाइन में मंगलवार की सुबह नौ बजकर बाईस मिनट पर गुवाहाटी - ओखा एक्सप्रेस का कपलिंग खुलने से दो भागों में बंट गईं | इससे यात्रियों में हलचल मच गयी | हालाँकि लूप लाइन होने की वजह से परिचालन पर असर नहीं पड़ा | रेल कर्मियों ने कपलिंग को जोड़ करीब चालीस मिनट बाद दस बजे ट्रेन को रवाना किया | 
लाइन क्लियर न होने की वजह से जब गुवाहाटी - ओखा एक्सप्रेस ट्रेन दरौली स्टेशन की लूप लाइन पर धीमी रफ़्तार से जा रही थी | तभी अचानक बीच से बोगी की कपलिंग खुल गयी | ये देख स्टेशन पर खड़े यात्री चिल्लाने लगे जिसके बाद चालक ने ट्रेन रोक दी |

-HINDI-