Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 01, 2013 - 05:57:26 AM


Title - गलत बताया पता ठिकाना तो लगेगा बेटिकट का हर्जाना!
Posted by : riteshexpert on Sep 01, 2013 - 05:57:26 AM

जबलपुर. ट्रेन का रिजर्वेशन करवाते व�त गलत जानकारी देना आगे चलकर आपको बेटिकट साबित कर सकता है। रेलवे ने जो ताजातरीन फरमान निकाले हैं, उनके मुताबिक आरक्षण फार्म में दी गई जानकारी का वैरीफिकेशन कराया जा सकता है।

पता और नंबर गलत साबित होने की स्थिति में पहले तो आरक्षण कैंसल कर दिया जाएगा और इसके बाद भी उस टिकट पर यात्रा की जाती है तो सफर के दौरान बेटिकट का जुर्माना वसूला जाएगा। आरक्षण फार्म भरते समय अब पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। रेलवे के कमर्शियल विभाग को इस संबंध में नए दिशा-निर्देश मिल चुके हैं।

साफ तौर पर कहा गया है कि यदि यात्री फार्म में गलत पता भरता है तो आगे चलकर टिकट कैंसल हो सकता है।  और इसके बाद भी उस टिकट पर यात्रा की जाती है तो सफर के दौरान बेटिकट का जुर्माना वसूला जाएगा। आरक्षण फार्म भरते समय अब पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। रेलवे के कमर्शियल विभाग को इस संबंध में नए दिशा- निर्देश मिल चुके हैं। साफ तौर पर कहा गया है कि यदि यात्री फार्म में गलत पता भरता है तो आगे चलकर टिकट कैंसल हो सकता है।