Indian Railways News => | Topic started by RailEnquiry Admin on May 30, 2018 - 16:19:48 PM |
Title - गरबा एक्सप्रेस का एसी फेल; हंगामे के बाद हुआ सहीPosted by : RailEnquiry Admin on May 30, 2018 - 16:19:48 PM |
|
हावड़ा से गांधीधाम जाने वाली गरबा एक्सप्रेस में सभी सात कोच के एसी फेल होने पर यात्रियों ने मंगलवार को इलाहबाद जंक्शन पर हंगामा किया | ट्रेन में पानी और साफ सफाई न होने, कोच अटेंडेंट के शराब पीकर चलने पर भी यात्रियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई | हंगामे के बाद सभी कोच के एसी को चार्ज कराकर ढाई घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया | इसके कारण प्रयागराज एक्सप्रेस का प्लेटफार्म भी बदलना पड़ा जिसकारण ट्रेन चालीस मिनट विलम्ब से रवाना हुयी | |