Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Jul 07, 2012 - 21:00:39 PM


Title - गफलत में ट्रेन से कूद गया विदेशी
Posted by : ConfirmTicket on Jul 07, 2012 - 21:00:39 PM

जयपुर । गांधी नगर स्टेशन को जयपुर जंक्शन समझ गुरूवार देर रात एक विदेशी पर्यटक चलती ट्रेन से कूद गया। घायल पर्यटक का सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि फ्रंास निवासी निकोलस मार्क दिल्ली-जैसलमेर इंटरसिटी से गुरूवार रात को जयपुर घूमने आ रहा था। रास्ते में निकोलस को नींद आ गई। उसे जयपुर जंक्शन पर उतरना था। रात करीब एक बजे ट्रेन गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और कुछ देर रूककर रवाना हुई तभी निकोलस आंख खुल गई। जयपुर जंक्शन आया समझ कर निकोलस हड़बड़ा गया और सामान लेकर चलती ट्रेन से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया।