Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 31, 2018 - 12:37:33 PM


Title - गतिमान एक्सप्रेस सितम्बर से भोपाल तक चलायी जा सकती है
Posted by : RailEnquiry Admin on May 31, 2018 - 12:37:33 PM

ट्रेन संख्या 12049/50 हज़रत निजामुद्दीन – झाँसी गतिमान एक्सप्रेस को भोपाल तक चलाने की तैयारी शुरू हो गयी | वर्तमान समय में 8:30 घंटे में शताब्दी एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली पहुंचती है | गतिमान एक्सप्रेस को ये दूरी 6:30 घंटे में पूरी करनी है | आगरा से झाँसी के बीच रेलवे ट्रैक की रफ़्तार बढाने का काम चल रहा है जो गतिमान एक्सप्रेस को 160 किलोमीटर प्रति घंटे चलने में मदद करेगा | अभी आगरा से झाँसी के बीच अधिकतम स्पीड 130 KM प्रति घंटा है| 
पिछले ही दिनों गतिमान एक्सप्रेस को ग्वालियर और उसके बाद झांसी तक विस्तार दिया गया है। बीना और भोपाल के बीच भी गतिमान एक्सप्रेस को 150-160 KM की रफ्तार से चलाने की तैयारी चल रही है |

-HINDI-