Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 11, 2013 - 12:00:30 PM


Title - खेमकरण-अमृतसर रेल ट्रैक का लिया जायजा
Posted by : eabhi200k on Aug 11, 2013 - 12:00:30 PM

फिरोजपुर रेल डिवीजन के अधिकारियों द्वारा खेमकरण-अमृतसर के बीच रेल ट्रैक का जायजा लिया गया। ट्रैक का जायजा लेने के लिए फिरोजपुर से सीनियर डिवीजनल इंजीनियर अशोक शर्मा पहुंचे थे। उन्होंने रेल ट्राली के जरिए इस ट्रैक का जायजा लिया।
इस बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर के डिवीजन इंजीनियर एनकेएस बग्गा ने कहा कि इस ट्रैक का जायजा इसलिए लिया गया है ताकि इसमें कहीं खराबी न हो। आए दिन हादसों का कारण बन रहे कमजोर ट्रैक पर अधिकारियों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सीनियर डिवीजनल इंजीनियर अशोक शर्मा द्वारा अमृतसर रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक, प्लेटफार्मो का जायजा भी लिया गया।