Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 03, 2018 - 15:18:14 PM


Title - खाने को लेकर पटना राजधानी में हंगामा
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 03, 2018 - 15:18:14 PM

दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस में खाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ | गाड़ी कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी ने पैंट्रीकार मैनेजर को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया | 
रविवार को दिल्ली से रवाना हुई पटना राजधानी सोमवार रात 22 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची थी | ट्रेन में सफर कर रहे कुछ यात्रियों द्वारा कण्ट्रोल रूम को पैंट्रीकार मैनेजर के अभद्र व्यवहार करने की जानकारी दी गयी | सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन के पैंट्रीकार मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया | यात्रियों का आरोप है कि मैनेजर शराब पिए हुए था | 
गाड़ी लेट होने पर उन लोगों ने खाने की मांग की जिसे मैनेजर द्वारा ना केवल नकार दिया गया बल्कि वह गाली गलौज करने पर उतारू हो गया | मेडिकल रिपोर्ट में हालाँकि मैनेजर के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है | आईआरसीटीसी के अधिकारीयों का कहना है कि बेहद देर से चल रही ट्रेनों के पैंट्रीकार में लगातार खाने की सप्लाई कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा है | 

-HINDI-