Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 02, 2013 - 03:00:27 AM


Title - खानाबदोशों जिंदगी जी रहे जीआरपी के सिपाही
Posted by : puneetmafia on Sep 02, 2013 - 03:00:27 AM

प्रतापगढ़। जीआरपी के सिपाही रेलवे की कालोनियों में खानाबदोशों सी जिंदगी जी रहे हैं। छत टपक रही है तो दीवारों की दरारों से पानी कमरे के अंदर आ रहा है। बरसात में कमरा तालाब बन जाता है। यह किसी एक सिपाही के कमरे का हाल नहीं अधिकतर कालोनियों में यही समस्या है।
राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन पर उपेक्षित सी है। एसओ के कमरे को छोड़ दें तो सभी सिपाही, दरोगा व दीवान परित्यक्त कालोनियों में रह रहे हैं। एसओ के कमरे में भी बरसात होते ही पानी भर जाता है। गुरुवार को हुई बरसात से सिपाहियों के कमरे में पानी भर गया। रात भर बूंदाबांदी होने से सिपाही अपने कमरों में सो नहीं पाए। अधिकतर सिपाहियों ने थाने में ही रात बिताई। उनका सारा सामान कमरे में भरे पानी में तैर रहा था। सिपाहियों ने कई बार आवास दिलाए जाने की मांग की है लेकिन उनकी मांगें अनसुनी की जाती रही हैं। बरसात में कालोनियों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। अगर किसी दिन कालोनियों की जर्जर छतें ढहीं तो कइयों की जान जा सकती हैं।
स्टेशन पर जीआरपी के सिपाहियों में आवास को लेकर रोष है। इनमें न तो बिजली और न ही पानी की सुविधा है। यही नहीं अगर किसी ने चोरी से बिजली लगा भी ली तो बरसात में दीवारों के भीगने के कारण करंट फैलने का डर रहता है। पानी भी उन्हें सप्लाई का नहीं मिल पाता है। इसके चलते सिपाही खासे गुस्साए हुए हैं।