Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 10:13:32 AM


Title - क्षेत्र को रेल लाइन से जोड़ने के लिए आज सौंपा जाएगा ज्ञापन
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 10:13:32 AM

आज भुआ बिछिया क्षेत्र को रेल इन से जोड़े जाने की मांग को लेकर रेल संघर्ष समिति प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपेगी| बताया गया है कि बिलासपुर - मुगेली - बिछिया - मंडला जबलपुर रेल लाइन से जोड़ने के लिए सर्वे वर्षों पूर्व ही पूरा हो चुका था और इसके लिए योजना भी प्रस्तावित कि गयी थी परंतु आजतक हुआ कुछ भी नहीं|
जन भावना से अवगत करने के लिए विधायक सहित केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा| इसके अलावा विभिन्न प्रचार प्रसार अभियान द्वारा आस - पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी इससे जोड़ा जाएगा|
30 जनवरी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन के लिए रेलवे संघर्ष समिति द्वारा अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए अपील की गई है। 
-HINDI-