Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 09, 2013 - 14:59:31 PM


Title - क्रास ओवर और सिग्नल रीस्पेसिंग से और सुधरेगी लोकल की पंक्चुअलिटी
Posted by : eabhi200k on Aug 09, 2013 - 14:59:31 PM

पलपल इंडिया ब्यूरो, मुंबई. पश्मिच रेलवे की लोकल सेवाओं की समयबध्दता में और सुधार होने वाला है. रेल प्रशासन महानगर की लाईफ लाइन को और गतिमान बनाने के इरादे से सिग्नल रीस्पेसिंग और क्रास ओवर्स में परिवर्तन करने की योजना बना रहा है.

सभी लोकल गाडिय़ों के 9 से 12 डिब्बों में तब्दील हो जाने के साथ सेवाओं में भी बढ़ोत्तरी हो जाने से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए कुछ जगहों पर सिग्नल री स्पेङ्क्षसग तथा बोरीवली में क्रासओवर में सुधार की यह योजना बनाई जा रही है. पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोरीवली में अप थ्रु लाइन की गाड़ी जब प्लेटफार्म नंबर 6 अथवा 6-ए डायवर्ट की जाती है, तो उस समय अप दिशा की दूसरी गाडियों प्लेटफार्म पर लेना कठिन हो जाता है. क्रास ओवर को थोड़ा  आगे कर देने से इस समस्या से निजात मिल जाएगी.

यह पूछे जाने पर कि संबंधित क्रासओवर को कब तक शिफ्ट कर लिया जाएगा, शैलेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए थोड़ी जगह की जरूरत है, जिसके लिए बीएमसी को जल्द ही पत्र लिखा जाएगा. जगह मिल जाने के बाद क्रासओवर को शिफ्ट करने का काम शुरु कर दिया जाएगा.

साथ ही कुछ जगहों पर सिग्नलों की रीस्पेसिंग करने की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है. जब तक ग्रीन सिग्नल नहीं मिलता तब तक गाड़ी पूरी क्षमता से दौड़ नहीं पाती. उदाहरण के लिए जब तक एक गाड़ी दो सिग्नल क्रास नहीं कर जाती, तब तक पीछे वाली लोकल को ग्रीन सिग्नल नहीं मिलता, जिसके कारण संबंधित लोकल प्रतिवंधित गति से चलती है.

2006-2007 में पश्मिच रेलवे द्वारा 1140 सेवाएं संचालित की जाती थी, जिसमें 532 सेवाएं 9 डिब्बों वाली थी. वर्तमान समय में लोकल सेवाओं की संख्या बढक़र 1305 हो गई है, जिसमें 1165 सेवाएं 12 तथा 30 सेवाएं 15 डिब्बों की शामिल है.