Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 03, 2016 - 15:35:05 PM


Title - कोहरे के समय अब ट्रेनों की रफ़्तार नहीं होगी काम
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 03, 2016 - 15:35:05 PM

सर्दियाँ आते ही मैदानी इलाके कोहरे की चपेट में आ जाते हैं जिस वजह से सामने की दृश्यता पर गंभीर रूप से असर पड़ता है जो ट्रेनों को अपनी सामान्य गति से चलने नहीं देती| इस वजह से ट्रेनों की गति बहुत कम हो जाती हैं और वो लेट चलती हैं| एक ट्रेन की लेट लतीफी की वजह से यात्रियों सहित बाकी अन्य ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ता है|
रेलवे ने इस स्थिति से बचने के लिए "त्रिनेत्र" का सहारा लिया है जिसका नतीजा सामने है| कोहरे और प्रदूषण की चादर में घिरे फरीदाबाद स्टेशन पर गाड़ियां समय से पहुँच रही हैं| रेलवे ने त्रिनेत्र इस रूट पर चलने वाली हर महत्वपूर्ण गाड़ियों में लगा दिए हैं क्योंकि रेलवे के लिए ये रूट अति महत्वपूर्ण है|
इस रूट पर १२० से १६० किमी प्रति घंटे रफ़्तार से चलने वाली गाड़ियां चलती हैं| गतिममान से लेकर भोपाल शताब्दी और अन्य बहुत सी राजधानी एक्सप्रेस इस रूट से गुजरती हैं|  ये सिस्टम ट्रेनों को अपनी सामान्य गति में चलने की सुविधा  प्रदान करता है| इसमे लगा राडार और इंफ़्रा रेड कैमरा आगे आने वाले किसी भी अवरोध की जानकारी पहले देने में सक्षम होते हैं जिसके ट्रेन ड्राइवर को आगे आने वाली किसी भी चीज़ की जानकारी पहले से ही होती है|
पर्यटन की दृष्टि से भी ये रूट बहुत अहम् है जिसपे हर साल सर्दियां बढ़ते ही ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी|