Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 03, 2017 - 09:26:12 AM


Title - कोहरे की वजह से थम गयी है ट्रेनों की रफ़्तार
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 03, 2017 - 09:26:12 AM

राजधानी हो या शताब्दी या फिर दुरून्तो या अन्य कोई भी सुपरफास्ट/ एक्सप्रेस ट्रेन कोहरे की मार सभी को झेलनी पड़ रही है| उत्तर भारत जाने और आने वाली सभी ट्रेनें अपनी गंन्तव्य से रवाना ही देरी से हो रही हैं| तीन जनवरी को भी राजधानी, शताब्दी और दुरंतो समेत बहुत सी ट्रेनें अपने समय से देरी से जाएंगी|
दिल्ली लखनऊ शताब्दी साढ़े आठ घण्टे देरी से, कानपुर -- नई दिल्ली शताब्दी दस घण्टे और वहीँ नई दिल्ली - कानपुर शताब्दी आठ घण्टे विलम्ब से जाएंगी|
राजधानी और दुरंतो ट्रेनों की बात करें तो नई दिल्ली - राजेंद्रनगर पटना राजधानी पौने दो घण्टे, निजामुद्दीन - चेन्नई दुरंतो साढ़े तेरह घण्टे, नई दिल्ली - हावड़ा दुरंतो दो घण्टे विलम्ब से जाएँगी|
इन ट्रेनों के अलावा अमृतसर से चलने वाली अकाल तख़्त आठ घण्टे, चेन्नई - गया साढ़े सात घण्टे, राजगीर श्रमजीवी पौने छह घण्टे, निजामुद्दीन - रायगढ़ गोंडवाना सवा नौ घण्टे,  जयनगर - नई दिल्ली साढ़े नौ घण्टे, दरभंगा - नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति साढ़े सात घण्टे और बरौनी - नई दिल्ली वैशाली साढ़े छह घण्टे विलम्ब से जाएगी|
रेलवे के माने तो इस जनवरी के अंत तक ही कुछ राहत मिल सकती है| कोहरे में जबतक कमी नहीं आएगी ट्रेनों की गति बढ़ नहीं पाएगी और ट्रेनें विलम्ब से ही चलेंगी|

-HINDI-