Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 24, 2016 - 13:34:55 PM


Title - कोलकाता - गाजीपुर सिटी - कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन की सेवा 25 दिसम्बर से प्रारम्भ
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 24, 2016 - 13:34:55 PM

उत्तर रेलवे  कोलकाता - गाजीपुर सिटी - कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन की सेवा 25 दिसम्बर से शुरू करने जा रहा है| 25  दिसम्बर ये ट्रेन कोलकाता से चलेगी और गाजीपुर सिटी से ये 26  दिसम्बर से चलेगी|
गाड़ी संख्या 13121 कोलकाता - गाज़ीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस हर रविवार कोलकता से रात आठ बजकर पांच मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े दस बजे तक गाजीपुर सिटी पहुचं जाएगी|
13122  गाजीपुर सिटी - कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस हर सोमवार को गाज़ीपुर सिटी से दोपहर सवा दो बजे चलेगी और अगले दिन सुबह सवा पांच बजे कोलकाता पहुंचा देगी|
इस गाड़ी में शयनयान और वातानुकूलित डिब्बे लगेंगे|

-HINDI-