Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 26, 2012 - 21:02:02 PM


Title - कोरोमंडल में चोरी की कोशिश, गिरफ्तार
Posted by : railgenie on Jul 26, 2012 - 21:02:02 PM

खड़गपुर (प. मेदिनीपुर) : दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेल राजकीय पुलिस के जवानों ने चेन्नई-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस में यात्रियों का सामान चुराने की कोशिश कर रहे एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम प्रदीप कुमार मोहंती है। आरोपी उड़ीसा में जिला कटक अंतर्गत थाना लालबाग का निवासी है। थाना प्रभारी आशीष राय ने बताया कि यात्रियों से मिली शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। 290 व 34बी के तहत मामला नामजद कर आरोपी का बुधवार को मेदिनीपुर कोर्ट चालान कर दिया गया, वहीं रेसुब टाउन थाना की ओर से खड़गपुर में बोगदा, ट्रैफिक इत्यादि जगहों में मंगलवार को अभियान चलाकर अशोभनीय हरकत के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।