Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 05, 2012 - 00:00:13 AM


Title - कॉमन मोबिलिटी कार्ड
Posted by : puneetmafia on Sep 05, 2012 - 00:00:13 AM

शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ ने आज लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि भारत सरकार की सलाह की अनुपालना में दिल्‍ली मैट्रो रेल कारपोरेशन लि. (डीएमआरसी) ने मैट्रो रेल तथा डीएमआरसी द्वारा चलाई जा रही कुछ फीडर बसों के लिए परीक्षण आधार पर कॉमन मोबिलिटी कार्ड ‘मोर दिल्‍ली’ शुरू किया है। मोर दिल्‍ली कार्ड की मुख्‍य विशेषताएं निम्‍नानुसार हैं :1. यह एक संपर्क रहित स्‍मार्ट कार्ड है, जिस पर मैट्रो रेल एवं बस का लोगों मुद्रित है।2. डीएमआरसी फीडर बसों एवं मैट्रो रेल में यात्रा करने के लिए यात्रियों हेतु अंतरसंक्रियता।3. यात्रा के दौरान तीव्र, सुविधाजनक एवं परेशानी रहित लेन-देन।4. लेन-देन का सुरक्षित तरीका।5. नकदी रखने की चिन्‍ता नहीं।6. डीएमआरसी मैट्रो स्‍टेशनों पर बिक्री हेतु उपलब्‍ध।

डीएमआरसी ने सूचित किया है कि कार्ड सफलतापूर्वक चल रहा है और प्रयोक्‍ता की प्रतिक्रिया अभी तक उत्‍साहवर्द्धक रही है। भारत सरकार, शहरी विकास मंत्रालय ने 6 दिसम्‍बर, 2011 को राष्‍ट्रीय कामन मोबिलिटी कार्ड का ब्रांड नाम, लोगो एवं डिजाइन शुरू किया। कार्ड का नाम ‘मोर’ रखा गया है, जो कि हमारे राष्‍ट्रीय पक्षी ‘पिकॉक’ का हिन्‍दी अर्थ है। इस कार्ड का मुख्‍य उद्देश्‍य शहरों एवं परिवहन के माध्‍यमों में वैध परिवहन के राष्‍ट्रीय कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के जरिए यात्रियों को सुविधाजनक एवं बाधारहित यात्रा प्रदान करना है। यह एक संपर्क रहित स्‍मार्ट कार्ड (कैश कार्ड) है, जिसमें भारत के सभी शहरों में पार्किंग, टोल इत्‍यादि सहित विभिन्‍न ऑपरेटरों, विभिन्‍न साधनों में किराये का भुगतान करने के माध्‍यम के रूप में परिकल्‍पना की गई है। मंत्रालय ने भारत सरकार की कंपनी मैसर्स यूटीआई इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर टेक्‍नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड (यूटीआईटीएसएल), को भारत में इस राष्‍ट्रीय कॉमन मोबिलिटी कार्ड के प्रौद्योगिकी समूहक एवं निष्‍पादनकर्ता के रूप में नियुक्‍त किया है।