Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 15, 2012 - 06:00:21 AM


Title - कैमूर में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से कई ट्रेनों के रूट बदले 9466150
Posted by : puneetmafia on Jul 15, 2012 - 06:00:21 AM

दुर्गावती,(कैमूर) : गया-मुगलसराय रेल खंड पर दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की रात कोयला लदी मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से आवागमन बाधित हो गई व कई ट्रेनों के रूट बदले गये। हालांकि विभाग 50 से 55 घंटे के भीतर पटरी से उतरे 26 डिब्बों के ट्रैक पर बिखरे मलबे हटाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने के प्रयास में जुटी है।