Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Aug 31, 2013 - 20:56:47 PM


Title - कैंट स्टेशन पर विजिलेंस का छापा
Posted by : RailXpert on Aug 31, 2013 - 20:56:47 PM

वाराणसी : दिल्ली से शुक्रवार की देर रात कैंट स्टेशन पहुंची विजिलेंस विभाग की टीम ने विभिन्न विभागों की जांच की।

यह टीम देर रात लगभग सवा एक बजे स्टेशन पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने सबसे पहले साधारण टिकट बुकिंग घर में छापा मारा। वहां टिकटों की बिक्री, अर्जित धनराशि की जांच की। काउंटर के बाहर जनरल टिकट खरीदने के लिए लाइन में खड़े यात्रियों से भी पूछताछ की।

सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस विभाग के अधिकारियों को ऐसी शिकायतें मिली थीं कि यात्रियों से टिकट के अधिक किराए वसूले जा रहे हैं। टीम ने प्लेटफार्म नम्बर एक पर स्थित पार्सल व विश्रामालय सहित अन्य विभागों की भी जांच की। इस कार्रवाई से रेल अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। जांच की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।