Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 11, 2017 - 11:33:17 AM


Title - कुशीनगर से कपिलवस्तु तक सीधी रेल सेवा
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 11, 2017 - 11:33:17 AM

कपिलवस्तु एयर कुशीनगर को रेलमार्ग से जोड़ने के लिए 2017 - 18 के रेल बजट में गोरखपुर से कुशीनगर तक रेल लाइन को मंजूरी मिल गयी है| जबकि बस्ती से कपिलवस्तु तक रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे कार्य के लिए 2011  में ही मंजूरी मिल गयी थी| सर्वे का कार्य भी पूरा हो गया है |
गोरखपुर कुशीनगर नई रेल लाइन के लिए सर्वे की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है| उम्मीद जताई जा रही है कि दो से तीन वर्षों में कपिलवस्तु से कुशीनगर तक ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी| कपिलवस्तु तक रेल लाइन बिच जाने से गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीरनगर और कुशीनगर से कपिलवस्तु यानी लुम्बिनी तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा| रेलमार्ग से दोनों ऐतिहासिक स्थलों के जुड़ने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा|
गोरखपुर - कुशीनगर - पडरौना के पड़ेंगे ये स्टेशन -सोनबरसा, हटा, सुकरौली, हेतिमपुर, कुशीनगर, सखोपर, पडरौना

-HINDI-