Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jun 28, 2013 - 12:01:26 PM


Title - किशनगंज को मिली पांच नई एक्सप्रेस ट्रेनें
Posted by : riteshexpert on Jun 28, 2013 - 12:01:26 PM

किशनगंज जिले वासियों के लिए एक खुशखबरी यह है की भारतीय रेलवे अगले महीने से किशनगंज से होकर जाने वाली पांच नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने जा रही है। हालांकि चलने वाली सभी ट्रेन की शुरुआत की तिथि की अधिसूचना जारी नहीं किया गया है। यह सभी ट्रेनें साप्ताहिक चलेगी।
----------
यह ट्रेनें है:
कामाख्या- यशवंतपुर (12552), कामाख्या-भगत की कोठी (15624), न्यू तिनसुकिया-राजेन्द्र नगर (13281), कामाख्या-आनंद विहार (15621), एनजेपी-हावड़ा (22310) है। जहां गाड़ी संख्या 12552 कामाख्या से प्रत्येक बुधवार को 14:00 बजे, गाड़ी संख्या 15624 कामाख्या से शुक्रवार को 17:10 बजे गाड़ी संख्यार 13281 न्यू तिनसुकिया से सोमवार को 07:30 बजे गाड़ी संख्या 15621 कामाख्या से गुरुवार को 06:10 बजे और गाड़ी संख्या 22310 बजे को प्रस्थान कर किशनगंज के मार्ग होकर चलेगी। इससे किशनगंज वासियों को बहुत हद तक परेशानियों से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।