Indian Railways News => Topic started by railgenie on Oct 01, 2013 - 03:00:08 AM


Title - किला स्टेशन पर हुआ रिमॉडलिंग का कार्य
Posted by : railgenie on Oct 01, 2013 - 03:00:08 AM

हाथरस : पिछले एक सप्ताह से हाथरस जंक्शन व किला स्टेशन के बीच रिमॉडलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार को किला स्टेशन पर लाइन पर कार्य किया गया। इधर, एचएडी प्रभावित रहने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है।
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन पर छह नंबर प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। लाइनों की लंबाई बढ़ाई जा रही है। सिग्नल भी हाइटेक किया जा रहा है। इस दिशा में हाथरस जंक्शन व किला स्टेशन के बीच के प्वांइट भी बदले जा रहे हैं। 21 सितंबर से रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। डेली शेड्यूल के अनुसार कर्मचारी कार्य को तेजी से निपटाने में लगे हैं। रविवार को किला स्टेशन पर बिजली की हाई पावर लाइन पर काम किया गया। जंक्शन पर रिमॉडलिंग का कार्य समाप्त होने में चार से पांच दिन का समय और लगेगा।
लाइन में कार्य चलने के कारण ट्रेक को नॉन इंटरलॉक (एनआइ) कर दिया गया है। तीन अक्टूबर तक एचएडी ट्रेन के संचालन बंद रहेगा। एचएडी के बंद होने से हाथरस से दिल्ली व अन्य स्टेशन जाने वाले दैनिक यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संचालन बंद होने के कारण हर दिन दस से पंद्रह हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।