Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 19, 2018 - 13:17:24 PM


Title - किराया ऐसी सेकंड का लेकर रेलवे ने लगा दी ऐसी थर्ड बोगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 19, 2018 - 13:17:24 PM

यात्रियों से रेलवे ने ऐसी सेकंड का किराया लेकर को ऐसी थर्ड का सफर करा दिया | इतना ही नहीं जिस ऐसी थर्ड बोगी को लगाया गया उसका एसी काम नहीं कर रहा था | लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों ने ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोके रखा | यात्रियों ने ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोके रखा | यात्रियों ने जमकर हंगामा किया | किसी तरह आरपीएफ और जीआरपी को बुलाया गया | जिसके बाद थर्ड एसी की बोगी का एसी प्लांट ठीक किया गया और फिर ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका | यात्रियों ने रेलवे पर जबरन उनको एसी थर्ड बोगी में बैठाये जाने का आरोप लगाया है | 
ट्रेन संख्या 15015  गोरखपुर - एसवंतपुर एक्सप्रेस में एसी सेकंड बोगी ए - 3 में 46  यात्रियों का रिजर्वेशन था | रेलवे ने गोरखपुर से ही इस बोगी को हटाकर इसकी जगह एसी थर्ड बूगी को लगा दिया | ऐसी सेकंड का किराया एसी थर्ड से करीब तीस प्रतिशत अधिक होता है | ट्रेन तय समय से आठ घंटे की देरी से लखनऊ जंक्शन पहुंची | यहां यात्री ए 3 बोगी ढूंढने लगे | टीटीई ने यात्रियों को बताया कि बोगी लगी ही नहीं है | उसकी जगह रेलवे ने थर्ड एसी बोगी लगा दी है |

-HINDI-